बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि बिहार बोर्ड की 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर चुका है। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने 12.30 बजे रिजल्ट जारी किया। रोहतास के जनता हाई स्कूल के हिमांशु राज ने 481 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। इस साल रोहतास के जनता हाईस्कूल के हिमांशु राज 481 अंकों के साथ टॉपर बने हैं। समस्तीपुर के एसके हाईस्कूल के दुर्गेश कुमार सकेंड टॉपर हैं।
उन्हें 480 अंक मिले हैं। थर्ड टॉपर तीन हैं। भोजपुर के श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली (आरा) के शुभम कुमार, औरंगाबाद के पटेल हाईस्कूल (दाउदनगर) के रणवीर तथा अरवल के बालिका हाईस्कूल की जूली कुमारी 478 अकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। लड़कियों के वग में जूली कुमारी टॉपर बनी है। बीते तीन साल की बात करें तो उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों का फीसद लगातार बढ़ता है।
साथ ही अधिकांश टॉपर्स जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय से निकले थे। लेकिन इस साल सिमुलतला के केवल तीन परीक्षार्थी ही टॉप 10 में जगह बना सके। बिहार बोर्ड के रिजल्ट फीसद पर नजर डालें तो इस साल यह 80.59 रहा। बीते साल से इस साल रिजल्ट फीसद हल्का घटा है। इसके पहले बीते तीन सालों तक इसमें लगातार बढ़ोतरी हुई। साल 2019 में 80.73 फीसद परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे थे तो साल 2018 में 68.89 फीसद। इसके पहले साल 2017 में 50.12 फीसद परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
No comments:
Post a Comment