Tuesday, May 26, 2020

40 ट्रेनें भटक गईं, UP की बजाए ओडिशा पहुंच गई, मोदीजी ये भी 70 साल में पहली बार हो रहा है*

40 ट्रेनें भटक गईं, UP की बजाए ओडिशा पहुंच गई, मोदीजी ये भी 70 साल में पहली बार हो रहा है*

*40 ट्रेनें भटक गईं, UP की बजाए ओडिशा पहुंच गई, मोदीजी ये भी 70 साल में पहली बार हो रहा है*


जाना था जापान पहुंच गए चीन समझ गए न…!


कई विकलांग और बीमार लोग पैदल ही दिल्ली-मुुुंबई से चले और अपने घर पहुंंच गए. उसी दिल्ली-मुंबई से ट्रेनें चली और कहीं और पहुंच गईं. जिस ट्रेन को यूपी जाना था, ओडिशा चली गई. देश ही नहीं, दुनिया के इतिहास में पहली बार हुआ है कि 40 ट्रेनें रास्ता भटक गईं.


लेकिन ट्विटर देवता का आदेश है कि इस पर भी गर्व करना है. गर्व का नाम डिक्शनरी में बदलकर ‘शोक’ कर देना देना चाहिए. जिस पर गर्व करने को कहा जाए, समझ लीजिए कि शोक मनाने का मुफीद मौका है. इस रास्ता भटकने पर भी रेलमंत्री और सरकार रेलवे के कसीदे पढ़ रहे हैं. रेलवे की महान उपलब्धि यह है कि चलती है बंबई के लिए, पहुंच जाती है बेंगलुरु. चलती है गोंडा के लिए, पहुंच जाती है गाजियाबाद.


जो रेलवे रोज छह हजार ट्रेन चलाती थी, उससे 200 ट्रेनें नहीं चल पा रही हैं. जो रेलवे रोज आस्ट्रेलिया के बराबर जनता को ढोती थी, वह दो महीने में 37 लाख लोगों को यात्रा करवा कर अपनी पीठ ठोंक रही है.


इस महान काहिली और असफलता के लिए भारतीय रेलवे और रेलमंत्री को महा भारत रत्न दे देना चाहिए.


भूखे-प्यासे मजदूरों को 90-90 घंटे तक ट्रेन में यातना देने के लिए राहुल गांधी को इस्तीफा दे देना चाहिए और नेहरू को हमेशा के लिए राजनीति से त्यागपत्र दे देना चाहिए. पहली और अंतिम मांग यही है जिसके लिए आप मुंह खोल सकते हैं.


महाराष्ट्र से गोरखपुर के लिए चली ट्रेन ओडिशा पहुंच गई। बेंगलुरु से बस्ती जाने वाली ट्रेन गाजियाबाद पहुंच गई. महाराष्ट्र से ट्रेन पटना के लिए चली, लेकिन पहुंच गई पुरुलिया.


रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों का रास्ता बदला गया है. अगर यह जानबूझकर किया गया है तो सलाम कीजिए.

सब्जी बेचने वाला का बेटा दसवीं में टॉपर। पढ़िए पूरी खबर।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि बिहार बोर्ड की 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा का रिजल्‍ट मंगलवार को जारी कर चुका है। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्‍णनंदन प्रसाद वर्मा ने 12.30 बजे रिजल्‍ट जारी किया। रोहतास के जनता हाई स्‍कूल के हिमांशु राज ने 481 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। इस साल रोहतास के जनता हाईस्‍कूल के हिमांशु राज 481 अंकों के साथ टॉपर बने हैं। समस्‍तीपुर के एसके हाईस्‍कूल के दुर्गेश कुमार सकेंड टॉपर हैं।
उन्‍हें 480 अंक मिले हैं। थर्ड टॉपर तीन हैं। भोजपुर के श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्‍थली (आरा) के शुभम कुमार, औरंगाबाद के पटेल हाईस्‍कूल (दाउदनगर) के रणवीर तथा अरवल के बालिका हाईस्‍कूल की जूली कुमारी 478 अकों के साथ तीसरे स्‍थान पर रहे हैं। लड़कियों के वग में जूली कुमारी टॉपर बनी है। बीते तीन साल की बात करें तो उत्‍तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों का फीसद लगातार बढ़ता है।

 
साथ ही अधिकांश टॉपर्स जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय से निकले थे। लेकिन इस साल सिमुलतला के केवल तीन परीक्षार्थी ही टॉप 10 में जगह बना सके। बिहार बोर्ड के रिजल्‍ट फीसद पर नजर डालें तो इस साल यह 80.59 रहा। बीते साल से इस साल रिजल्‍ट फीसद हल्‍का घटा है। इसके पहले बीते तीन सालों तक इसमें लगातार बढ़ोतरी हुई। साल 2019 में 80.73 फीसद परीक्षार्थी उत्‍तीर्ण रहे थे तो साल 2018 में 68.89 फीसद। इसके पहले साल 2017 में 50.12 फीसद परीक्षार्थी उत्‍तीर्ण हुए थे।

Monday, May 25, 2020

नौजवान संगठन AIYF भागलपुर बिहार की तरफ से युवाओं ने ईद की मुबारकबाद व हार्दिक बधाई दिया।

आप सभी देशवासियों को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन भागलपुर बिहार की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई।
ईद मुबारक
नफ़रतो पर मोहब्ब्त की जीत मुबारक !
सभी देशवासियों को #ईद_मुबारक 
अल्लाह सब को हमेशा खुश रखें ..!! ❤️❤️

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन सनहौला अंचल के तरफ से ढेर सारी बधाई।
त्याग, तपस्या, मिन्नतें और दुआओं का पाक माह ए रमजान के बाद प्रेम व सामाजिक सौहार्द के साथ खुशियां मनाने वाला त्योहार ईद की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।

‘श्रद्धा’ ज्ञान देती हैं, ‘नम्रता’ मान देती हैं,
और ‘योग्यता’ स्थान देती है !
पर तीनो मिल जाए तो, व्यक्ति को हर जगह ‘सम्मान’ देती हैं.!!!
Aiyf बिहार का ऑनलाइन सदस्यता अभियान 
_________&&&&&&&_______________
साथियों 
         भगत सिंह के सपनों का भारत , शोषण विहीन समाज की रचना , समतामूलक समाज,  सभी नौजवानों को रोजगार या ₹10000 मासिक जीवन यापन भत्ता , भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून(BNEGA) बनाने के लिए , युवा बैंक की स्थापना, युवा आयोग का गठन , समान स्कूल प्रणाली लागू करने सहित नौजवानों के हक और अधिकार की लड़ाई को तेज करने के लिए Aiyf का ऑनलाइन सदस्य बने ! 

 #नीचे दिए लिंक को क्लिक करें और सदस्यता फॉर्म भरें ! 

https://forms.gle/4VzzbiJLZ4EwnXBi9

Bhagalpur Today

घर पर रहें सुरक्षित रहें